{"_id":"5c3581d7bdec225697312060","slug":"29-tanneries-of-kanpur-will-not-run-till-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टेनरी संचालकों ने खड़े किए हाथ, कहा कुंभ तक नहीं चलाएंगे बाकी बची 29 टेनरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टेनरी संचालकों ने खड़े किए हाथ, कहा कुंभ तक नहीं चलाएंगे बाकी बची 29 टेनरियां
Wed, 09 Jan 2019 11:09 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की गंगा में प्रदूषण फैलाने के नाम पर बंद की गईं जाजमऊ क्षेत्र की 229 टेनरियों को देख बाकी बची 29 टेनरियों के संचालकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिख कहा है कि जिस तरह से टेनरियों के साथ बर्ताव किया जा रहा है, वे लोग भी 11 जनवरी से अपनी टेनरियां बंद कर देंगे।
टेनरी संचालकों का कहना है कि जिला प्रशासन और जल निगम अधिकारियों की रोज-रोज की धमकी से अच्छा है कि उनका कारोबार बंद रहे। वे कुंभ स्नानों के बीच मिलने वाली रियायत के दिनों में भी टेनरियां नहीं चलाएंगे।
इस बीच मंगलवार को पूरे दिन जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एक दिन पहले बंद कराई गई 91 टेनरियों के ड्रम सीज किए। ड्रमों को सीज करने की प्रक्रिया में जिस मोटर पर ड्रमों में पानी भरा जाता है उसकी मोटर और ड्रम में लगे कुंडे के बीच लोहे की जंजीर लगाकर उस पर सरकारी सील लगा दी है। यदि कोई उसे तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

टेनरियां बंद होते ही गंगाजल हुआ ‘शुद्ध’
जाजमऊ क्षेत्र की टेनरियां बंद होते ही गंगाजल की गुणवत्ता में कुछ सुधार दिखने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पानी का रंग 20 हेजन (सामान्य स्थिति) और बीओडी (बायो डिजाल्व आक्सीजन) की मात्रा तीन के करीब रही है। यह भी सामान्य मात्रा कही जाती है। बोर्ड का कहना है कि कुंभ स्नान तक इसमें और सुधार होने की पूरी गुंजाइश है।
नाले का हो रहा रिसाव
मंगलवार को भी वाजिदपुर नाले से रिसाव होकर गंगा में नाले का पानी जाता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति के स्नान 15 जनवरी तक सभी टेनरियां बंद हो जाएंगी। यह सभी टेनरियां अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इन्हें खोलने का आदेश शासन से आएगा।