फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   28 years later the same story

28 साल बाद फिर वही कहानी

Wed, 07 Jan 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
28 years later the same story
28 साल बाद फिर से वही कहनी दोहराई गई है बस खिलाड़ी बदल गए हैं पहले गोपाल शर्मा थे अब कुलदीप यादव हैं। दोनों को वर्ल्डकप की संभावित टीम में चुना गया था।
विज्ञापन


एक को 1987 में जबकि दूसरे को 2015 में लेकिन दोनों को अंतिम 15 में जगह नहीं मिली। पर दोनों ही बार खिलाड़ियों के साथ सबसे ज्यादा शहरवासियों को निराशा हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि कुलदीप का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकवा, शिकायत नहीं हैे। वह भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिए मेहनत करते रहेंगे।

विश्वकप की संभावित टीम में कुलदीप यादव का चयन हुआ तो शहरवासियों के साथ केसीए, यूपीसीए को भी उम्मीद थी कि गंगा किनारे का यह छोरा आस्ट्रेलिया में अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से विरोधी खिलाड़ियों के स्टंप उखाड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर मंगलवार को वर्ल्डकप टीम की घोषणा के साथ यह उम्मीद टूट गई और सभी निराश हो गए। हो भी क्यों न कंपू के साथ ऐसा दूसरी बार जो हुआ है।

इस बारे में केसीए चेयरमैन डा.संजय कपूर का कहना है कि कुलदीप उदीयमान खिलाड़ी है। उनका चयन नहीं होना दुखद है।

सचिव एसएस सिंह का कहना है कि कुलदीप का चयन नहीं होना वाकई आश्चर्यजनक है वह आस्ट्रेलिया की पिचों में ज्यादा कारगर साबित होता। हालांकि इस बारे में कुलदीप यादव का रुख पूरी तरह से पॉजिटिव है।


उनका कहना है कि टीम में नहीं लिए जाने से वह परेशान नहीं है यह भी क्रिकेट का हिस्सा है। चयन नहीं होने का मतलब नहीं है कि खेल खत्म हो गया बल्कि अब तो खेल शुरू हुआ है।

मायूस होकर घर बैठना उनकी फितरत नहीं है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से क्रिकेट खेलते रहेंगे और भारतीय टीम में आने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed