फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   28 ill with fever in the village Mngolpur

मंगोलपुर गांव में बुखार से 28 बीमार

Thu, 05 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात Updated Thu, 05 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के तिलौंची के मजरा मंगोलपुर में 28 लोग बुखार से पीड़ित हैं। बीमारी से गांव में करीब चार दिनों पहले एक किशोर की  मौत हो चुकी है। अब तक चिकित्सकों की टीम अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


अकबरपुर  तहसील क्षेत्र के तिलौंची का मजरा मंगोलपुर में विगत कई दिनों से दर्जनों  गांववासी संक्रामक बीमारी से ग्रसित हैं। बुखार के चलते सुभाष (13), सीमा देवी (22), रोली देवी (16), दीपिका (7), नैंसी (1), सुमित (10),  सुलेमान(42), विनय बाबू(22), आशीष(12), द्रौपदी(50), ज्ञानवती(28), सर्वेश(25), रीतेश(12), मनोज(32), अजय(7), विजय (5), प्रिया(10), अभिषेक(9), मयंक(7), ललिता(45), मोनू(6), पूजा(35),चतुरा(75), रामनाथ (70), छेदीलाल पाल(72), मीरा(45), चंद्रशेखर(48), बदलू (75) बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


वहीं पिछली 31 अक्टूबर को देवेंद्र सिंह (17) पुत्र शिवबहादुर सिंह की बुखार के चलते मौत हो गई। गांव  के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव मे संक्रामक बीमारी का प्रकोप चल रहा है। गांव में सफाई कर्मी के न आने से गंदगी का प्रकोप बना हुआ है। अभी तक कोई स्वास्थ्य टीम भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डा. रामआसरे सिंह ने बताया कि मंगोलपुर गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की सूचना मिली है। चिकित्सकों की टीम को आज गांव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed