{"_id":"6116cfee8ebc3ee03762e3f7","slug":"26-thousand-cash-and-chain-robbed-by-shooting-the-young-man-akbarpur-news-knp646124511","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मार कर 26 हजार नकद व चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मार कर 26 हजार नकद व चेन लूटी
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ पर दो बाइक में सवार छह लोगों ने जैनपुर के एक युवक को गोली मारकर 26 हजार रुपये नकद व सोने की चेन लूट ली। इसकी जानकारी पर पुलिस घायल पीएचसी ले गई। वहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली युवक के पेट में लगी है।
राजपुर क्षेत्र में जैनपुर के रहने वाले शैलेंद्र (35) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे वह रसधान हाईवे के किनारे स्थित शाप से बियर खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सलेमपुर मोड़ पर पहले से घात लगाए खड़े दो बाइक में सवार छह लोगों ने घेराबंदी कर पेट में गोली मार दी। गिरते ही गले से सोने की चेन और जेब से 26 हजार 190 रुपये की नकदी लूटकर राजपुर की ओर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. डीके सिंह ने शैलेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर तमंचे के दो खोखो व एक कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की जा रही है।