फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 injured including two soldiers in stone pelting at kannauj

कन्नौज: विसर्जन यात्रा के दौरान दो वर्गों में पथराव के बाद मची भगदड़, दो सिपाही समेत 26 घायल

Tue, 04 Jun 2019 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
26 injured including two soldiers in stone pelting at kannauj
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज के इंदरगढ़ में विसर्जन यात्रा में जाते समय श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की छतरी से बिजली का केबल टूटने के बाद दो वर्ग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर इनमें पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 के सिपाहियों ने पथराव कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर थी पथराव कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना में दो सिपाहियों समेत 26 लोग घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं तनाव देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।  इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव मंसुखपुरवा निवासी प्रेम सिंह यादव के घर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हुआ था। मंगलवार को प्रेम सिंह यादव दो ट्रैक्टर ट्रालियों में परिवार और गांव के लोगों के साथ पूजन सामग्री का विसर्जन करने उमर्दा स्थित निचली गंग नहर जा रहे थे।
विज्ञापन


फकीरेपुर गांव में सनवर अली का बिजली केबल ट्रैक्टर की छतरी में फंस कर टूट  गया। इस पर सरवर अली और प्रेम सिंह यादव के बीच गाली-गलौल के बाद मारपीट होने लगी। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालुओं और सनवर अली के समर्थन में आए ग्रामीणों के बीच पथराव शुरू हो गया। मामले की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे सिपाही आनंद पटेल और सूरज घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में 26 लोग घायल हुए हैं। जानकारी पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया।


एएसपी विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि पथराव करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सनवर अली की तहरीर पर इंदरगढ़ थाने में शैलेंद्र कुमार उर्फ भूरा, बिन्नू यादव, बलजीत, सोनू, अजीत, विजय, सौरभ, छुन्ना, बगड़, कल्लू, पुत्तन, नन्हूं और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed