फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2507 seats Brengi agricultural universities

कृषि विश्वविद्यालयों की 2507 सीटें भरेंगी

Thu, 11 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
2507 seats Brengi agricultural universities

यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर सहित यूपी के चार कृषि विश्वविद्यालयों (मेरठ, फैजाबाद और बुंदेलखंड) की स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2507 सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता वाली स्टेयरिंग कमेटी ने बुधवार को लखनऊ में मुहर लगा दी। ऑन लाइन और ऑफ लाइन फार्म भरने का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्टेयरिंग कमेटी की मीटिंग में कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी और रजिस्ट्रार प्रो. राजेंद्र सिंह सहित यूपी के चार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फार्म भरने, टेस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल

22 फरवरी से 2 अप्रैल: आवेदन फार्म जमा होंगे।
3 से 9 अप्रैल: 300 रुपये लेट फीस के साथ फार्म जमा किए जा सकेंगे।
16, 17 और 18 मई: एंट्रेंस टेस्ट होगा।
31 मई: यूपी कैटेट का रिजल्ट आएगा
24 जन से 2 अगस्त: यूजी, पीजी और पीएचडी में एडमिशन की काउंसलिंग।

पढ़ाई शुरू होगी

18 जुलाई: बीएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरिज और इंजीनियरिंग।
22 जुलाई: एमएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी और एमबीए।
5 अगस्त: पीएचडी
 
 ये है फीस

- सामान्य, ओबीसी की फीस 1250 रुपये
- एससी, एसटी की फीस 1050 रुपये

सबसे ज्यादा बीएससी होम साइंस की सीटें
इस बार 2507 सीटें भरी जाएंगी। सबसे ज्यादा 1520 सीटें बीएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरिज और इंजीनियरिंग की हैं। एमएससी और एमबीए की 704 सीटें, पीएचडी की 243 और डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग की 40 सीटें हैं।


आईसीएआर से भी मिलेंगे स्टूडेंट
कृषि विश्वविद्यालयों की 15 फीसदी स्नातक और 25 फीसदी परास्नातक सीटें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की कोटे से भरी जाती हैं। इसका टेस्ट आईसीएआर अलग से कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed