फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   250 people sued for making edited video of BJP MLA viral

कानपुर: भाजपा विधायक का एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले 250 लोगों पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 07 Feb 2022 01:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए ये षड्यंत्र रचा गया। रविवार को किदवईनगर थाने में पुलिस ने मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
250 people sued for making edited video of BJP MLA viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के भाषण के वीडियो को एडिट कर वायरल करने के मामले में किदवईनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा किदवईनगर विधानसभा संचालन समिति के सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने 250 अज्ञात मोबाइल धारकों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। पता किया जा रहा है कि आखिर किसने वीडियो एडिट कर वायरल किया। 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी महेश त्रिवेदी का नौ सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


इसमें महेश त्रिवेदी यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि वोट दो या न दो हम एक-एक के घर नहीं जा पाएंगे। दूसरे दिन विधायक मीडिया के सामने आए थे और दावा किया था कि वीडियो एडिट कर चलाया गया था। पूरा वीडियो 48 सेकेंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जब भी कोई उन्हें याद करेगा वे पहुंचेंगे। केवल वोट के लिए घर न जाएंगे। विधायक ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए ये षड्यंत्र रचा गया। रविवार को किदवईनगर थाने में पुलिस ने मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह का कहना है कि साइबर सेल की मदद से पता किया जा रहा है कि वीडियो किन-किन लोगों ने एडिट कर वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed