{"_id":"60eded608ebc3ec1f80a9294","slug":"25-thousand-members-will-be-added-in-every-assembly-constituency-akbarpur-news-knp64003157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधानसभा क्षेत्र में जोड़ेंगे 25 हजार सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधानसभा क्षेत्र में जोड़ेंगे 25 हजार सदस्य
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां/पुखरायां। आम आदमी पाटी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ने मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर भ्रमण किया। मैथा में सदस्यता अभियान में शरीक होने जाते समय रनियां के किशरवल मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ और प्रति विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार चाहिए। पंचायत चुनावों में सत्ताधारी पार्टी का गुंडाराज दिखा है। सीमित परिवार पर उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। विधायक व सांसदों की भी सीमित परिवार के लिए प्रस्तावित कानून में भागीदारी तय की जाए। कहा कि यदि जनता का सहयोग मिला तो यूपी में भी पार्टी की सरकार बनेगी।
पार्टी की नीतियों को लेकर युवा जुड़ने को उत्साहित हैं। प्रदेश में एक करोड़ और प्रति विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य है। किशरवल मोड़ पर पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी इंद्रवीर सिंह चौहान ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर इंद्रवीर सिंह चौहान, अभिजीत सिंह, वैभव मिश्रा, लाखन सिंह, विपिन सचान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं भोगनीपुर चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर दिल्ली में जो सुविधाएं दी जा रही है वह सभी दी जाएंगी। यहां जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, ब्रजलाल, संध्या सिंह, बैजनाथ गुप्ता, कृति चतुर्वेदी, पवन प्रजापति, अब्दुल अनीश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बरौर कस्बे में भी कार्यकर्ता बैठक की गई।