फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 lakh stolen from in front of ACP office in Kanpur, businessman denied action

एसीपी कार्यालय के सामने से 25 लाख चोरी: दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में रोष, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

एसीपी कलक्टरगंज के कार्यालय के सामने मसाला कारोबारी की गद्दी से 25 लाख की चोरी हो गई। सीसीटीवी चोर में कैद हुए है, लेकिन मसाला कारोबारी ने कार्रवाई से इनकार किया है। वहीं, दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में रोष है।

विज्ञापन
25 lakh stolen from in front of ACP office in Kanpur, businessman denied action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कलक्टरगंज एसीपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित किदवईनगर निवासी पान मसाला कारोबारी दिलीप तिवारी की गद्दी से चोरी हो गई। मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए चोरों ने करीब 25 लाख रुपये की नकदी भरा झोला पार कर दिया। वारदात की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

वहीं, दिन दहाड़े हुई चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने एसीपी को सूचना दी। हालांकि इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद व्यापारी ने कोई भी कार्रवाई से इनकार किया है। नयागंज लाल फाटक एसीपी कलक्टरगंज आफिस के ठीक सामने पान मसाला व्यापारी की गद्दी है।
विज्ञापन

व्यापारी कोलकाता में बैठते हैं, जबकि मुनीम दिलीप तिवारी उनका शहर में कारोबार संभालते हैं। मंगलवार दोपहर पौने एक बजे दिलीप पहली मंजिल पर स्थित अपनी गद्दी में ताला लगाकर स्टेपलर की पिन खरीदने के लिए नीचे उतरे थे। इस दौरान चोर ने गद्दी के गेट का ताला तोड़ा और बैग में रखी करीब 25 लाख की नकदी चोरी करके भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्यापारियों का कहना है झोले में 25 लाख से कहीं ज्यादा की रकम थी। वहीं जब मुनीम दिलीप तिवारी ऊपर आए तो ताला टूटा और झोला गायब देखकर शोर मचाया इस पर रोशन लाल अरोड़ा के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक विनोद गुप्ता, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही एसीपी कलक्टरगंज शिखर व थाना प्रभारी रामजनम गौतम समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो चोर झोला लेकर भागता नजर आया इस दौरान वह सीढ़ियों से गिरा और दो व्यापारियों से टकरा भी गया। हालांकि पान मसाला कारोबारी से बातचीत के बाद मुनीम ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।

इतनी बड़ी चोरी फिर भी कार्रवाई से इनकार
आमतौर पर हजारों की चोरी पर भी पीड़ित पुलिस को तहरीर देता है। इसके विपरीत करीब 25 लाख की चोरी के बावजूद तहरीर न देना कई सवाल खड़े करता है। आखिर इतना रुपया कहां से आया था, ऐसे तमाम सवालों के जवाब शायद कारोबारी आयकर या जीएसटी के अधिकारियों को न दे पाते। शायद इसीलिए चोरी की तहरीर नहीं दी गई।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस का मानना है कि रेकी कर महज 10 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। शातिर एक मजबूत प्लास से ताला को काट दिए थे। मौके पर प्लास और लॉक का टुकड़ा बरामद हुआ है। वहीं सीसीटीवी में एक व्यक्ति दुकान के भीतर एक बैग ले जाते और दो बैग लाते हुए दिखाई दिया है। सीसीटीवी में बदमाशों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। 

मुनीम ने भले ही तहरीर देने से इनकार कर दिया है, लेकिन फिर भी सीसीटीवी फुटेेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  -शिखर, एसीपी कलक्टरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed