{"_id":"5dcd9d428ebc3e548e42f133","slug":"25-candidates-appeared-in-dled-btc-exam-kanpur-news-knp5258303163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलड व बीटीसी में 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलड व बीटीसी में 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
इटावा। बीटीसी प्रशिक्षण 2013 सेवारत (मृतक आश्रित), सेवारत उर्दू, बीटीसी 2014, 2015 (अवशेष/ अनुत्तीर्ण) एवं डीएलएड-2017 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शहर के चार विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने इटावा में राजकीय इंटर कालेज इटावा, राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा, एचएमएस इस्लामियां इंका इटावा, कर्मक्षेत्र इंका इटावा को परीक्षा केंद्र बनाया है।
परीक्षा में प्रथम पाली में राजकीय इंटर कालेज इटावा में 606 आवंटित छात्र संख्या के सापेक्ष 06 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में आवंटित 473 के सापेक्ष 470 उपस्थित, कर्मक्षेत्र इंटर कालेज में आवंटित 417 के सापेक्ष 415 उपस्थित, एचएमएस इस्लामियां इंटर कालेज इटावा में आवंटित 552 परीक्षार्थी के सापेक्ष 551 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस्लामिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, पर्यवेक्षक सरोज यादव, विनीता सिंह प्रवक्ता डायट व परीक्षा प्रभारी मोहम्मद जावेद की निगरानी में पहले दिन दो पालियों में नकल विहीन माहौल में परीक्षा हुई। इसी प्रकार द्वितीय पाली में जीआईसी में 06, जीजीआईसी में 03, कर्मक्षेत्र इटावा में इस्लामियां इका इटावा में 01 इस प्रकार प्रथम पाली में कुल 12 तथा द्वितीय पाली में कुल 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।