फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   240 families can get housing this month, allotment will be done after DM's instructions

240 परिवारों को इसी माह मिल सकता आवास, डीएम के निर्देश के बाद होगा आवंटन

Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
240 families can get housing this month, allotment will be done after DM's instructions
आसरा आवास परिसर में निरीक्षण करते पीओ डूडा व जेई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत सीमा में रूरा मार्ग पर 888 आसरा आवास बनवाए गए हैं। हालांकि अभी बाउंड्रीवाल नहीं बनी है। निर्माणदायी संस्था की ओर से 240 आवासों को पूरी तरह से तैयार करा दिया गया है। कॉलोनी में बिजली, पानी व शौचालय के इंतजाम पूरे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डूडा के पीओ ने संस्था के अफसरों के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां आवास तक आवागमन के लिए तैयार किया गया कच्चा रास्ता देखा और संतुष्टि जाहिर की। अब 240 पात्र परिवारों को इसी माह बारिश से पहले आसरा आवास मिल सकता है इसके संकेत पीओ डूडा ने दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद ही आवासों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर में सीएनडीएस ने करीब 40.78 करोड़ की लागत से शहरी गरीबों के लिए कुल बीस ब्लॉक में 888 आसरा आवास बनाए हैं। आसरा आवास बनाने का काम वर्ष 2015 में शुरू कराया गया था। आवास बनाए जाने के दौरान ही गरीब छत विहीन परिवारों ने आवेदन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच हजार से अधिक आवेदन आसरा आवास योजना के लिए डूडा कार्यालय में अब तक आ चुके हैं। इधर धीमी गति से आसरा आवास तैयार होने से किसी गरीब को यहां छत मुहैया नहीं हो सकी। पिछले वर्ष 110 पात्र परिवारों को आवास आवंटन के लिए डूडा की ओर से पहल हुई थी, लेकिन तत्कालीन डीएम ने कॉलोनी में सुरक्षा बाउंड्री न होने का हवाला लेकर आवंटन रोक दिया था।
अब बारिश से पहले फिर से गरीब परिवारों को खुद की छत देने की कवायद शुरू हुई है। कॉलोनी परिसर में टंकी, बिजली आपूर्ति का इंतजाम हो गया है। डीएम नेहा जैन के निर्देश पर निर्माणदायी एजेंसी ने कच्चा रास्ता बनवा दिया है।
हालांकि अभी भी बाउंड्रीवाल नहीं बनी है। मंगलवार को पीओ डूडा हर्ष अरविंद, निर्माणदायी संस्था के स्थानीय अभियंता अमित सचदेवा व जेई मनीष कुमार ने कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां आवासों में किचन, शौचालय, रोशनी के लिए बल्व, पंखे आदि का इंतजाम भी देखा।

कॉलोनी में परिवारों के रहने के लिए 240 आवासों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। यहां बारिश में जलभराव से निकलने की समस्या को देखते हुए निर्माणदायी संस्था ने कच्चा रास्ता ऊंचाई से बनाया है। इसकी जानकारी डीएम को दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो बारिश से पहले 240 पात्र परिवारों कोक आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। -हर्ष अरविंद, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed