{"_id":"61e715ff92368b54211d746f","slug":"22-more-infected-including-the-helper-of-sakhi-center-119-active-cases-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp676072024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी सेंटर की हेल्पर समेत 22 और संक्रमित, कानपुर देहात में सक्रिय केस 119","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी सेंटर की हेल्पर समेत 22 और संक्रमित, कानपुर देहात में सक्रिय केस 119
विज्ञापन
जिला अस्पताल में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोविड संक्रमण के प्रति लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ रही है। मंगलवार को सखी सेंटर की महिला हेल्पर समेत 22 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 119 पहुंच गई है।
जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल अकबरपुर स्थित सखी सेंटर की महिला हेल्पर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसे आइसोलेट करते हुए स्टाफ के 12 कर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसी तरह संदलपुर क्षेत्र में तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विश्वकर्मा ने बताया कि आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में कौरु जलालपुर, जैतापुर व फरीदपुर निर्टरा गांव निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
वहीं अलग-अलग जगहों से 18 अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन लोगों के पते की जानकारी नहीं हो सकी है। अन्य सभी को होम आइसोलेट किया दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 265 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।