फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद ट्रक पलटा

साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद ट्रक पलटा

Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद ट्रक पलटा
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बेंदा गांव के पास मिनी ट्रक चालक की लापरवाही से रोड किनारे पलट गया। हादसे में साइकिल सवार समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने साइकिल सवार को हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया है। लेकिन कानपुर ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सूखापुर (सजेती) निवासी घसीटे प्रसाद (62) साइकिल से नवेड़ी जा रहा था। गुरुवार की दोपहर 2 बजे जैसे ही मुगल रोड स्थित बेंदा गांव के पास पहुंचा। तभी, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे की जानकारी होते लोग दौड़े और साइकिल सवार के साथ ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। डाक्टरों ने साइकिल सवार घसीटे प्रसाद की हालत गंभीर देख हैलट कानपुर रेफर कर दिया लेकिन, उसको कानपुर ले जाने की व्यवस्था की गई, तबतक उसकी मौत हो गई। इधर, ट्रक चालक धरमवीर सिंह (48) निवासी बेरीगढ़ी, खरेह (मथुरा), हिमांशु (45), श्रवण मंडल (38), दुर्गेश (35) और सोमेंद्र (42) सभी निवासी श्यामपुर, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के अलावा भरतपुर (राजस्थान) निवासी हेमराज (32) समेत छह घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। डाक्टरों ने घायलों की हालत सामान्य बताई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिनी ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और उसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। मिनी ट्रक पर सवार लोग कुंभ मेला से टेंट का सामान लेकर मथुरा की ओर जा रहे थे। घायलों में शामिल लोग मजदूर बताए गए हैं। मरने वाला साइकिल सवार भी मजदूर बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed