फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दंगा नियंत्रण किट पहनने में 8 दरोगा फेल

दंगा नियंत्रण किट पहनने में 8 दरोगा फेल

Wed, 16 Jan 2019 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण किट पहनने में 8 दरोगा फेल
पुखरायां (कानपुर देहात)। पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह ने मंगलवार को भोगनीपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण पहनने में देरी करने में 8 उपनिरीक्षकों पर नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली परिसर की स्वच्छता देखी। उन्होंने कोतवाली में निवनिर्मित सभागार का फीताकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह के कोतवाली पहुंचते ही सबसे पहले संपत्ति रजिस्टर का मुआयना किया। कोतवाली के 8 उपनिरीक्षकों से दंगा नियंत्रण उपकरण पहनने के निर्देश दिए। उपकरण पहनने में विलंब करने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन बुलाकर सभी का प्रशिक्षण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने नवीन संसाधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार द्वारा दिए गए नवीन संसाधनों का प्रयोग न करने के कारण उपकरण पहनने में देरी हुई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राण घातक उपकरणों का प्रयोग जरूरत पड़ने पर ही करें। आईजी ने थाना परिसर में लगी बागवानी, स्मृति लेख, आवास, सिपाही बैरक, शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। परिसर में साफ सफाई देख पुलिस संतुष्ट दिखे। उन्हाेंने कोतवाल शिवकुमारसिंह राठौर को प्रशस्ति पत्र दिए जाने की बात कही। थाने में मौजूद चौकीदारों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी व कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

थाने में मौजूद ग्रामीणों की समस्या सुनी। पुलिस महानिरीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि जो लोग सोशल मीडिया से अफवाहें फैलाते उनकी जानकारी पुलिस को दें और अफवाहों से बचे। अपर पुलिस अधीक्षक अनूपकुमार, सीओ डेरापुर तेजबहादुर सिंह, तेजवीर सिंह, पवन दुबे, आदेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, शिशुपाल, शैलेंद्रसिंह, गौरव चौधरी, ग्रामीण मनोज सचान, संजय दीक्षित, राजू त्रिवेदी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed