फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चोरी की योजना बनाते चार चोर गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते चार चोर गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते चार चोर गिरफ्तार
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान चोरी की फिराक में योजना बनाते समय चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, चाकू सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात अपनी टीम के साथ रूरा रोड पर गस्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली की अकबरपुर इंटर कालेज के पास कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्होंने घेरा बंदी कर गजनेर निवासी इस्लाम, बलरामपुर जलालपुर नागिन जसी निवासी रमेश सिंह, नवीपुर निवासी नौशाद व गजनेर निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, शटर व ताला तोडने वाली रॉड सहित अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने बताया कि वह रेकी कर सूने पड़े घर व दुकानों का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चारो आरोपियों के आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। इस दौरान टीम में चौकी प्रभारी अमित शुक्ला, धर्मेंद यादव, सतेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, रामवीर, यशवीर यादव, सुरेंद्र नाथ, राजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed