{"_id":"5bddf3c3bdec22342b7f9d76","slug":"21541272515-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख के मोबाइल चोरी
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। शुक्रवार रात कस्बा के छोटा चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखे लाखों के मोबाइल पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
झींझक के ओमनगर निवासी मोनू पोरवाल की कस्बे के ही छोटा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। वह शुक्रवार शाम रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोर शटर का ताला तोड़कर वहां रखे एंड्रॉयड फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने ताला टूटा देख मोनू को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि चोर 25 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। त्योहार में बिक्री होने के चलते उसने हाल ही में माल मंगवाया था। उसने कहा कि दुकान से मोबाइल समेत करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी हो गया है। मंगलपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।