{"_id":"5a5f95864f1c1b8a268b4e94","slug":"21516213638-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल, पुष्पक सहित कई ट्रेनें फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल, पुष्पक सहित कई ट्रेनें फंसीं
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। पिरौना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात सिग्नल फेल होने से पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को एरच और एट स्टेशन पर रोका गया। कोंच व उरई से गई टीम ने गड़बड़ी ठीक की तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान हजारों यात्री परेशान रहे।
मंगलवार की रात डेढ़ बजे लखनऊ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली 12533 पुष्पक एक्सप्रेस को पिरौना स्टेशन से गुजारने के लिए सिग्नल दिया जाना था। इसी दौरान अचानक हैंडिल टूट गया। इससे पिरौना स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इस कारण पुष्पक एक्सप्रेस को एक घंटे तक पिरौना स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके बाद काेंच और उरई से आए इंजीनियरों और कर्मचारियों ने गड़बड़ी ठीक की।
इसके बाद ट्रेनों का संचालन हो सका। इस दौरान पायलटिंग (बिना सिग्नल) के गाड़ियों का संचालन किया गया। सहायक मंडल सिग्नल व दूर संचार अभियंता जीएस गौर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सिग्नल गड़बड़ होने की खबर लगी उन्होंने तत्काल कोंच की टीम को सूचना दी। साथ ही उरई से भी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। बताया कि इससे केवल आधा घंटा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान अप व डाउन की ट्रेनों को पायलटिंग के माध्यम से पिरौना स्टेशन से गुजारा गया।
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने से बरौनी से चलकर ग्वालियर की ओर जाने वाली 11123 बरौनी मेल को एट स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा मुंबई से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन को एरच स्टेशन पर रोका गया। साथ ही 12108 सुपर फास्ट ट्रेन को भी एट स्टेशन पर रोका गया।