{"_id":"59c0182f4f1c1b91688b5549","slug":"21505761327-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नेशनल हाईवे के बिलंदा पश्चिमी बाईपास के करीब टेंपो में एक कार ने टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल को सदर अस्पताल भेजा।
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा निवासी किसान रमाशंकर दुबे उर्फ उस्ताद के छोटे बेटे विक्रम (30) ने चार महीने पहले नया टेंपो खरीदा था। वह खुद टेंपो चलाता था। सोमवार की शाम फतेहपुर से एकारी गांव सवारियां छोड़ने के बाद गांव लौट रहा था। बिलंदा पश्चिमी बाईपास से गांव के लिए अंदर जाने के लिए टेंपो का मोड़ रहा था, तभी फतेहपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही एकार ने टेंपो में टक्कर मार दी।
इस हादसे में विक्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथी बिलंदा निवासी महादेव का बेटा राज कुमार गंभीर रूप से घायल है। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि हादसा करने वाली कार को कब्जे में लेकर मालिक का पता लगाया जा रहा है। विक्रम के पिता उस्ताद, मां जनक दुलारी, बड़े भाई जितेंद्र व पत्नी वंदना को ढांढस बंधाने वाले रात तक जुटते रहे। वंदना अपने तीन बच्चाें शरद (8), सरस (5) व समर (3) के भविष्य को लेकर रो रही है।
विज्ञापन
28- घर के बाहर रोती बिलखती विक्रम की मां जनक दुलारी।
29- मृतक विक्रम की फाइल फोटो।
कार की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
एकारी गांव से सवारियां छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा