{"_id":"5980cb254f1c1b48078b4574","slug":"21501612837-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बर्दाश्त नहीं - विधानसभा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बर्दाश्त नहीं - विधानसभा अध्यक्ष
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने बिजली, सिंचाई व जिले की सड़कों से जुड़े मुद्दों पर डीएम व सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष के निशाने पर जिले की विद्युत व्यवस्था व कानून व्यवस्था रही। इसके अलावा पानी की आपूर्ति व सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर विशेष जोर दिया। बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करने पर डीएम ने तत्काल कैंप लगाकर समस्याओं का निदान कराने की बात कही।
मंगलवार शाम सात बजे विधानसभा अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय, पीडब्लूडी एक्सईयन, बिजली विभाग के एक्सईयन समेत सभी विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक की।
इस दौरान बिजली, नहरों में पानी आपूर्ति व जिले की सड़कों की स्थित पर प्रमुख तौर पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान सामने आईं खामियों को अध्यक्ष ने जल्द समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के आदेश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए। बिजली समस्या पर अधिकारियों को जर्जर लाइनों, रोस्टर, बिल समस्या पर बिंदुवार सवाल जवाब किए। लापरवाही सामने आने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने विद्युत समाधान कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण की बात कही। इसके अलावा शारदा नहर ब्रांच, आशीवन ब्रांच, उन्नाव ब्रांच, डलमऊ पंप, कैनाल की समस्याओं भी चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने जिले की खस्ताहाल सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बृजेश रावत, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, ओएसडी पंकज मिश्र, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान, किशन पाठक, भाजयुमो जिला महामंत्री रत्नेश सिंह चंदेल, विपिन मिश्रा, दुर्गेश सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो