{"_id":"55792f10481fc34ff892f2a6e80284ec","slug":"21-schools-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का फरमान नहीं मानने पर 21 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का फरमान नहीं मानने पर 21 स्कूलों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी खुलने वाले कक्षा 12 तक के शहर के 21 स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस किया है। स्कूलों को तीन दिन के अंदर जवाब देना है, सही जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
दूसरी तरफ डीएम डॉ. रोशन जैकब ने कहा है कि स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे। सोमवार तक कोई स्कूल खुला तो तत्काल एफआईआर कराई जाएगी।
सर्दी और शीत लहर को देखते हुए डीएम डॉ. रोशन जैकब ने कक्षा आठ तक के स्कूल 24 दिसंबर तक के लिए बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके स्कूल संचालकों ने मनमानी की और स्कूल खोले रखा।
बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कक्षा 12 तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद करने की घोषणा कर दी। इसका भी असर शहर के पब्लिक स्कूलों पर नहीं दिखा। आदेश दरकिनार करके भीषण सर्दी में स्कूल खोले गए और पठन-पाठन काम हुआ।
विज्ञापन
इसी का संज्ञान डीएम ने लिया है। डीएम ने कहा है कि पूरे मामले की रिपोर्ट बीएसए, डीआईओएस से तलब की गई है। पहले चरण में 21 स्कूलों के नाम सामने आए हैं, जो कि मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करके स्कूल संचालित करते पाए गए हैं।
इन सभी को शिक्षा विभाग ने नोटिस दिया है। कहा है कि सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो कॉलेज संचालक कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।