फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मंडल के 240 हज यात्रियों का चयन

मंडल के 240 हज यात्रियों का चयन

Wed, 16 Jan 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंडल के 240 हज यात्रियों का चयन
बांदा। इस वर्ष हज यात्रा पर चित्रकूटधाम मंडल से 240 जायरीन हज (हज यात्री) जाएंगे। सोमवार को लखनऊ स्टेट हज कमेटी ने लाटरी से चयन होने के बाद चयनित आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। सबसे ज्यादा 122 हज यात्री बांदा के हैं। हमीरपुर से 55, महोबा से 28 और चित्रकूट से 25 हज यात्री चुने गए हैं। 16 हज यात्री रिजर्व कैटगरी में चुने गए हैं।
विज्ञापन


बांदा जनपद के चयनित हज यात्रियों के ग्रुप में रईस अली, हबीब हुसैन, मोहम्मद यासीन, विलायत खां, अब्दुल वदूद, मकबूल अली, मोहम्मद असलम खां, रहमतुल्ला, मोहम्मद यूनुस, सफी खां, लल्लन अहमद, फरदीन, फिदा हुसैन, नईमुद्दीन, मोहम्मद मुईन अहमद फारूकी, शफीक नाजिर खां, सलीम खां, मोहम्मद असलम, गुलाम हुसैन, नवाब अहमद, अब्दुल मन्नान, हाफिज नसीर, कय्यूम खां, सैफ उल्ला, मोहम्मद मारूफ, सैय्यद मोहम्मद अजहर साजिद, शब्बीर, तेग अली शाह, मेराज मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, नफीस खां, जावेद अली, सैय्यद उस्मान, मोहम्मद अनवर, विकानू खां, मोहम्मद रफीक खां, मसीहुल हक, मसूद उल्ला, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल रशीद के ग्रुप शामिल हैं। इसके अलावा रिजर्व कैटगरी से मोहम्मद सलीम अख्तर, जमीरुद्दीन सिद्दीकी, फैय्याज अली, जावेद हुसैन और बशीर खां को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


चित्रकूट जनपद से चयनित हज यात्रियों के ग्रुप मेें अनीस अहमद, हैदर अली, सैय्यद आफताब अली, जुन्नूर खां, इश्तेयाक अहमद और मोहम्मद इकबाल खां शामिल हैं। महोबा से नूर मोहम्मद, मोहम्मद जमीर, मोहम्मद अजीम, ताजुद्दीन, शफी मोहम्मद, मोहम्मद याकूब, मंसूर, जहूर, वली मोहम्मद, कलीम अहमद और मोहम्मद सईद के ग्रुप चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद से चुने गए हज यात्री ग्रुपों में हनीफ, जमाल अहमद, करुद्दीन, अनवर, यूनुस खां, रफीक मोहम्मद, बशीर अहमद, शकील अहमद, कमरुद्दीन, निसार, रइसुद्दीन, मोहम्मद इसराइल, शमीम मोहम्मद, रसूल बक्श, आबिद अली, फखरुद्दीन, अनवर खां, मकबूल खां और हबीब खां के ग्रुप शामिल हैं। यहां रिजर्व कैटगरी से तुफैल अहमद, पीर मोहम्मद, अनीस मोहम्मद, मोहम्मद इस्लाम और इशरत कमाल चुने गए हैं। हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि 20 जनवरी को दिन में 11 से 2 बजे तक खानकाह इंटर कालेज में कैंप लगाकर चयनित हज यात्रियों की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। यह मुफ्त रहेंगी। प्राइवेट हज/उमरा समिति सदस्य आरिफ खां ने बताया कि इस वर्ष यूपी से हज यात्रियों का कोटा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed