{"_id":"5bf84ee1bdec22415168817e","slug":"201542999777-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगास्नान के दौरान डूबा किशोर, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगास्नान के दौरान डूबा किशोर, लापता
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगाघाट पर एक किशोर स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। मेला कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर किशोर की खोज की। गंगा की धारा में जाल भी डाला गया लेकिन शाम 5 बजे तक किशोर का पता नहीं चल सका।
पड़ोसी जिला हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम बखोरा निवासी अनिल सिंह का बेटा विकास अपनी दादी सुशीला देवी और गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से नानामऊ गंगाघाट पर स्नान करने आया था। स्नान करते समय विकास अचानक गहरे पानी में चला गया। पास में नहा रहे अन्य लोग जब तक उसका हाथ पकड़ पाते तब तक वह गंगा की तेज धारा में समा गया। कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन ग्राम नानामऊ के गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों के लाख प्रयासों के बावजूद जब किशोर का पता नहीं चल सका।
- नानामऊ गंगाघाट पर गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही कोतवाली पुलिस
- हरदोई के बखोरा गांव का किशोर दादी के साथ आया था