{"_id":"5bddeba0bdec2269b5183731","slug":"201541270432-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी में बनते मिले रसगुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में बनते मिले रसगुल्ला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चकलवंशी में मटके के प्रसिद्ध रसगुल्ले की दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान निर्माणस्थल पर भीषण गंदगी मिली। अधिकारियों ने तैयार गुलाब जामुन व खोए का नमूना भरा। साथ ही पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दुकान में प्रतिबंधित हाइड्रो केमिकल से छेने को सफेद करने की भी आशंका अधिकारियों से जताई है।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चकलवंशी स्थित पवन कुमार की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। यहां पर भीषण गंदगी में रसगुल्ले का निर्माण होते मिला। यह दुकान मटके में रसगुल्ला बेचने के लिए प्रसिद्ध है।
अभिहित अधिकारी के मुताबिक, तैयार गुलाब जामुन के साथ खोए का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहीं गंदगी के कारण दुकान का पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं दुकान में छेने का निर्माण भी होते मिला। वहां पर भारी मात्रा में हाइड्रो केमिकल पाया गया। आशंका है कि दुकानदार छेने को सफेद करने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। अब आगे जिस भी दुकान में इसका प्रयोग होते मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने सिद्धि विनायक एजेंसी में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
अब्बासपुर स्थित एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के पास लाइसेंस नहीं मिला। जबकि व्यवसायी ने पंजीकरण होने की बात कही। नियमानुसार वितरक होने के नाते उसके पास लाइसेंस होना चाहिए। टीम ने यहां से नंदी ब्रांड सेंवई का नमूना भरा।
पॉलिथीन के प्रयोग पर वसूला जुर्माना
उन्नाव/बांगरमऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने सफीपुर में छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग होते पकड़ा। दुकानदारों से 2 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं बांगरमऊ नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को कस्बे में अभियान चलाया। दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अधिशासी अधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने नौनिहालगंज बाजार, संडीला मार्ग पर पचास से अधिक दुकानों में छापा मारा। इस दौरान चौकी इंचार्ज अजीम खां, लिपिक रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
-खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चकलवंशी की प्रसिद्ध रसगुल्ले की दुकान में मारा छापा
-प्रतिबंधित हाइड्रो केमिकल से छेने को सफेद करने की आशंका पर सैंपल भरा