{"_id":"5b3528724f1c1bf67a8b7a83","slug":"201530210418-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों के हुए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों के हुए साक्षात्कार
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे सहायक अध्यापक व प्रवक्ता पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं के साक्षात्कार गुरुवार को हुए। कुल प्राप्त 40 आवेदनों के सापेक्ष 38 शिक्षक साक्षात्कार देने पहुंचे। शिक्षकों को शनिवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
पहले एडेड विद्यालय प्रबंधन अपने यहां शिक्षकों की व्यवस्था कर लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सेवा चयन आयोग ही वहां शिक्षक भेजेगा। तब तक के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए यह कवायद की गई है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हुए सेवानिवृत्त एलटी ग्रेड व प्रवक्ता पदों के साक्षात्कार में 16 प्रवक्ता व 24 सहायक अध्यापकों का साक्षात्कार हुआ। ये साक्षात्कार उन पदों के लिए हुए जिनका अधिचयन सेवा चयन आयोग से होना है। इस वर्ष जुलाई से लेकर सत्र 2018-19 समाप्ति तक के लिए ये नियुक्तियां मानदेय के आधार पर हो रही हैं। इसके लिए सहायक अध्यापकों को 15 हजार व प्रवक्ताओं को 20 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
-----------------
54 विद्यालयों के लिए हुए साक्षात्कार
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति में प्रधानाचार्य राज. उ. मा. विद्यालय इमलिया पूरन सिंह, प्रधानाचार्य राज. उ. मा. विद्यालय बाउथ नीता कटारिया, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डा. मुकेश यादव व सहायक के रूप में वीके पाल सम्मिलित थे। हालांकि कुछ शिक्षकों ने प्रवक्ता व एलटी ग्रेड दोनों के लिए आवेदन किए हुए थे, जिनसे साक्षात्कार के दौरान एक ही विकल्प चुनने को कहा गया। जिले के 54 विद्यालयों में जहां अधिक पद रिक्त हैं, वहां चयनित शिक्षकों प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
-------------------
साक्षात्कार में बरती उदारता
जो शिक्षक साक्षात्कार देने आए थे वे बहुत सहज दिखे, उनमें कोई हड़बड़ाहट या उतावलापन नहीं था। अधिकांश शिक्षकों ने एक ही कॉलेज का विकल्प भरा था। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने साक्षात्कार समिति को निर्देश दिया कि सभी शिक्षक सेवानिवृत्त और अनुभवी हैं इसलिए उनसे उदार व्यवहार संग सेवानिवृत्ति व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देखकर औपचारिकता पूर्ण करें।
----------------------