फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पूरन नगर के तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा

पूरन नगर के तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूरन नगर के तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। मौसम बदलने के साथ डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से हरकत में आ गया है। शासन के निर्देश पर हर रविवार डेंगू पर वार अभियान के तहत संक्रामक रोग विभाग व मलेरिया विभाग ने डेंगू के लार्वा की जांच के लिए पूरन नगर के 59 घरों में जांच की। यहां तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी की। साथ ही वार्ड में जलभराव से डेंगू के पनपने पर नगर पालिका को भी नोटिस दी है।


शासन ने स्वास्थ्य विभाग को हर रविवार मच्छरों पर वार अभियान के निर्देश दे रखे हैं। रविवार को टीम में शामिल संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डा. आर एस मिश्रा ने 59 घरों की तलाशी ली। इस दौरान तीन घरों में डेंगू के लार्वा मिले। डा. आर एस मिश्रा ने बताया कि जिन घरों में लार्वा मिले हैं उनके गृहस्वामियों को नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा वार्ड में कई जगह जलभराव भी मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपते हैं। बारिश शुरू होते ही उनका संक्रमण काल शुरू हो जाता है। जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए नगर पालिका को नोटिस दी गई है। अभियान के दौरान विवेक दीक्षित, छोटेलाल व नीरज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डेंगू के लार्वा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान
-वार्ड में जलभराव से डेंगू के मच्छरों के पनपने पर नगर पालिका को दी नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed