{"_id":"5b141d394f1c1bf76e8b6250","slug":"201528044857-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विख्यात साहित्यकार देवेंद्र का स्मृति समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विख्यात साहित्यकार देवेंद्र का स्मृति समारोह
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विख्यात साहित्यकार देवेंद्र का स्मृति समारोह
देश के मशहूर साहित्यकारों ने की शिरकत
स्वर्गीय खरे की पत्नी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बुंदेलखंड के वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवी और शिक्षक रहे स्वर्गीय देवेंद्रनाथ खरे की स्मृति में व्याख्यानमाला आयोजित हुई। इस अवसर पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के वरिष्ठ कवि अरुण कमल विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वर्गीय खरे की पत्नी शांति देवेंद्र खरे द्वारा लिखी गई पुस्तक मानस कथा अमिय रस भींजी का विमोचन हुआ।
शहर के मैरिज हाल में आयोजित समारोह में केदार सम्मान से सम्मानित दिल्ली के वरिष्ठ कवि मदन कश्यप ने समकालीन कविता को पढ़ने और समझने के लिए मददगार औजारों पर प्रकाश डाला। कविता के पाठ, संवेदना, संप्रेष्णीयता, भाषा, शिल्प और स्वर जैसे बुनियादी प्रश्नों पर चर्चा हुई। समारोह के दूसरे सत्र में कविता पाठ हुआ। अमिताभ खरे, विवेक निराला, नरेंद्र पुंडरीक, मयंक खरे, मदन कश्यप, अरुण कमल ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। शबरी संस्था संयोजक मयंक खरे ने घोषणा की कि प्रेमचंद्र स्मृति कथा सम्मान-2017 प्रख्यात कथाकार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास हम यहां से पर प्रदान किया जाएगा।
दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक अशोक त्रिपाठी (इलाहाबाद) ने भी संबोधित किया। स्वर्गीय देवेंद्र नाथ के पुत्र अमिताभ खरे ने आयोजन का उद्देश्य और रूपरेखा बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री और बुजुर्ग नेता जमुना प्रसाद बोस ने की। इस अवसर पर कविता लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अणिमा खरे, नरेंद्र पुंडरीक और विवेक निराला ने किया। नीलांभ खरे ने आभार जताया। यह जानकारी चारूचंद्र खरे ने दी।