फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सेशन हवालात से भागे बदमाश को दबोचा1

सेशन हवालात से भागे बदमाश को दबोचा1

Wed, 25 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सेशन हवालात से भागे बदमाश को दबोचा1
फर्रुखाबाद। सेशन हवालात में नकब लगाकर फरार ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान शातिर के पास नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा के हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी निवासी शनि कठेरिया अपने छह अन्य साथियों के साथ 8 जुलाई 2016 को पेशी पर कचहरी आया था। यहां शनि अपने अन्य साथियों के साथ सेशन हवालात में बंद था, तभी नकब लगाकर वह भाग गया था। शातिरों के भगाने पर जिले की पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए


छापेमारी की थी। पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शनि पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान शनि के ऊपर 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लग गई। बुधवार को
विज्ञापन


नवाबगंज एसओ रजनेश चौहान को मुखबिर ने सूचना दी कि शनि नाला बघार के पास कही जाने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर एसओ अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर शनि ने भगाने का प्रयास किया। इस दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 680 ग्राम नशीला पाउडर भी
विज्ञापन
विज्ञापन



बरामद किया। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी त्रिभुवन ने बताया कि शनि के ऊपर फतेहगढ़ में दो, शहर कोतवाली में एक और नवाबगंज में एक मुकदमा दर्ज है। शनि शातिर अपराधी है।

फोटो संख्या 13: पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते एएसपी त्रिभुवन सिंह।
सेशन हवालात से भागे बदमाश को दबोचा
15 हजार का इनाम घोषित था, नशीला पाउडर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed