फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत

Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मिरगांवा। जीटी रोड मिरगांवा मोड़ पर ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार गृह प्रवेश में शामिल होने आ रहे 12 लोग घायल हो गए। एक महिला की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरामपुर निवासी सीआरपीएफ जवान विमल कुमार ने कन्नौज शहर के सिंहवाहिनी मंदिर रोड पर अपना मकान बनवाया है। शुक्रवार को मकान का गृहप्रवेश कार्यक्रम संपन्न होना था। इसको लेकर उसके गांव से कई लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने जयरामपुर गांव से कन्नौज आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर मिरगांवा मोड़ जीटी रोड पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली जीटी रोड पर पलट गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्राली के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर चलने वाले कई टेंपो को रोककर उसमें सवार यात्रियों को नीचे उतारकर घायलों को टेंपो से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल जाते समय फर्रु खाबाद जनपद के थाना नबावगंज के गांव कुद्दीपुर निवासी धनदेवी (60) पत्नी हरिनंदन सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायल गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरामपुर निवासी श्रीदेवी (60) पत्नी रामऔतार, ऊषा देवी (42) पत्नी अरविंद सिंह, रामश्री (65) पत्नी गंगा सहाय, कांती देवी (42) पत्नी राजेश कुमार, अभिनेंद्र (13) पुत्र राजेंद्र कुमार, आकाश (11) पुत्र विमलेश कुमार, सौम्या (2) पुत्री सुधीर, तालग्राम थाना क्षेत्र के अंधौआ गांव निवासी मालती (40)पत्नी रामविलास, फर्रुखाबाद जनपद के थाना कायमगंज गांव जयसिंहपुर निवासी अनार श्री(60) पत्नी राजेंद्र, रामश्री (65) पत्नी सोबरन, कानपुर नगर जनपद के गांव आराजीसेपुर थाना बिल्हौर निवासी दिव्यांशी (16) पुत्री रमेंशचंद्र यादव के अलावा फर्रुखाबाद जनपद के डाल नगरा निवासी शारदा (46) पत्नी गिरीश घायल हो गई। जिला अस्पताल में सभी को उपचार दिया गया। पुलिस ने मृत धनदेवी के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


भरे सिलेंडर फटने से बचा
मिरगांवा। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने ट्रैक्टर से आ रहे सगे-संबंधियों व परिजनों के ट्रैक्टर पर दो भरे हुए गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। यदि दुर्घटना में किसी तरह सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत
-हादसे में 12 लोग हुए घायल
-जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
-गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे थे परिजन व रिश्तेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed