{"_id":"59d3dbaf4f1c1bd8538b5985","slug":"201507056559-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली चोरों की बारात, सात चोरियां एक ही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली चोरों की बारात, सात चोरियां एक ही रात
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम की ड्यूटी में पस्त पुलिस को चोरों ने डीजीपी के गृह जनपद के मुख्यालय में तगड़ी चुनौती दी। एक ही रात ताबड़तोड़ चोरी की सात घटनाएं अंजाम दीं। तीन दुकानों में ताले तोड़ और सेंधमारी से माल पार किया। चार मकानों पर भी हाथ साफ किया। लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद और लाखों का सामान चोरी कर ले गए। किसी भी घटना की फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है।
सोमवार की रात चोरों ने पूर्वी कोठी (डिग्गी चौराहा) में तीन घरों में धावा बोलकर 13 हजार नगद और एक लाख रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन व जेवरात और एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि ले गए। चोरों ने मोहम्मद अकबर, पड़ोसी मोहम्मद नसीम और मोहम्मद असलम के घरों से नगदी और माल पार कर दिया। तहरीर दिए जाने के बाद चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने मौका मुआयना किया।
शहर के गायत्री नगर में भी चोरों ने तीन दुकानों में हाथ साफ किया। राहुल गुप्ता की अनाज की दुकान में ताले तोड़कर गोलक में रखे 20 हजार रुपये पार कर दिए। इसी मोहल्ले के रामबाबू गुप्ता की लोहे की सामग्री की दुकान में सेंध लगाकर पांच हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरों ने इसी मोहल्ले के रामकिशोर वर्मा की लोहा वेल्डिंग की दुकान से भी चार हजार रुपये और केबल आदि पार कर दी। उधर, फूटा कुआं (पल्हरी) निवासी रुकमिनी देवी कुशवाहा के मकान से बक्सों के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोरी का शिकार हुए सभी गृह और दुकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी का कहना था कि संबंधित चौकी प्रभारियों द्वारा जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पांच दिनों पूर्व खाईंपार में भी अज्ञात चोरों ने युवती का गला दबाने की कोशिश की थी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पुलिस ने उसकी भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
-चार मकानों और तीन दुकानों से लाखों की चोरी
-पुलिस ने दर्ज नहीं की फिलहाल एफआईआर