फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कलक्ट्रेट में सपा ने प्रदर्शन कर कहा, भाजपा हटाओ

कलक्ट्रेट में सपा ने प्रदर्शन कर कहा, भाजपा हटाओ

Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सपा ने प्रदर्शन कर कहा, भाजपा हटाओ
इटावा। भाजपा सरकार के खिलाफ देश बचाओ, देश बनाओ के आवाहन सपा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार शक्ति प्रदर्शन करते हुए सपा ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


जिले भर से हजारों सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात के राज्यसभा चुनाव, चंडीगढ़ का छेड़छाड़ कांड, जीएसटी ओर चोटी कांड से लेकर शिक्षामित्रों की समस्याओं तक की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा भाजपा वाले गो रक्षा की बात करते हैं। लेकिन भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा गोमांस का निर्यातक देश है। कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, जीएसटी का मुद्दा शांत करने के लिए अब चोटी भी कटवा रहे हैं। रक्षामंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या होने के बाद वह केरल तो पहुंच गए। यही नहीं उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को घेरने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। श्री यादव ने कहा कि उन्हें अब जागरूक होने की जरूरत है। कहा पौने दो लाख उन शिक्षा मित्रों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।

इसी प्रकार नोटबंदी के दौरान 20 लाख लोगों की नौकरी चली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि पहले नेताजी फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाद में समाजवादी पार्टी के नारे लगाएं। गौर करने वाली बात यह है कि पूरी सभा के दौरान जितने भी वक्ता आए उनमें से सिर्फ पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और विमल भदौरिया को छोड़कर किसी ने भी मुलायम सिंह का नाम तक नहीं लिया।

यह शायद नसीहत का असर रहा कि अभिषेक यादव का संबोधन खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह, अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चेतावनी स्वरूप मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा या तो सरकार ठीक से चलाओ या फिर गद्दी छोड़ दो।


कार्यक्रम में सपा के दोनों पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद इटावा के पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, कमलेश कठेरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, महासचिव चंदन सिंह बघेल, शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, विमल भदौरिया, ललित दुबे, चंदगीराम यादव, महिला जिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा यादव, कार्तिकेय यादव, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, भरथना ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, अजय यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, राकेश यादव आदि रहे।

-देश बचाओ, देश बनाओ के नाम पर सपा ने दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed