फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत, पांच लोग घायल

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत, पांच लोग घायल

Thu, 03 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत, पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल क्षेत्र में अछल्दा-अटसू मार्ग स्थित ग्राम बरीपुरा पुलिया के पास बुधवार को संतुलन बिगड़ने से एक ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। गाड़ी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक समेत पांच लोग घायल हो गए। यूपी 100 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो महिलाओं को सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया।


बुधवार दोपर लगभग 12 बजे ग्राम बरीपुरा पुलिया के पास अछल्दा से अटसू की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इसी दौरान ग्राम किन्नरपुर निवासी महिलाएं भी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हो गईं। बरीपुरा गांव की पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ग्राम किन्नरपुर निवासी महिला बिट्टन देवी (45) पत्नी मान सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि बिट्टन देवी की देवरानी माया देवी (40) पत्नी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलावस्था में माया देवी ने बताया कि वह अपनी जेठानी बिट्टन के साथ ग्राम किन्नरपुर से भांजे के घर इटावा गृह प्रवेश में शामिल होने जा रही थीं। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ग्राम हुकुमपुर डेरा निवासी गुड्डी देवी (36) पत्नी वीरेंद्र सिंह, विकास (11) पुत्र वीरेंद्र सिंह व अंगूरी देवी (42) पत्नी जगदीश सिंह, सुमन देवी (38) पत्नी बृजराज सिंह घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली को पलटते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।


सूचना मिलते ही यूपी 100 भी घटनास्थल पर पहुंची। यूपी 100 ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। गुड्डी देवी व माया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी भास्कर वर्मा व कोतवाल जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed