फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घरेलू कलह में आग लगाई

घरेलू कलह में आग लगाई

Sat, 08 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी विवाहिता की आग से गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। घरेलू कलह में उसने शनिवार सुबह कमरे में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचेे थे।

उन्नाव के थाना क्षेत्र के माखी के बरबट पुर गांव निवासी श्याम बहादुर ने बेटी अल्का (27) की शादी करीब आठ साल पहले गौरा गांव निवासी मुनेंद्र सिंह के साथ की थी। उसके बेटा प्रियांशू (5) और बेटी बिट्टू (3) हैं। मुनेंद्र खेती करता है। पिछले एक साल से आर्थिक तंगी के चलते घरेलू कलह हो रही थी। इसके चलते मुनेंद्र व अल्का में अक्सर विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर कई बार मुनेंद्र ने अल्का की पिटाई की थी। करीब पांच दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मुनेंद्र ने अल्का की काफी पिटाई की थी। इसकी शिकायत अल्का ने फोन पर पिता से की थी। इस पर श्यामबहादुर और उनकी पत्नी बुधवार को अल्का के ससुराल आए थे। उन्होंने मुनेंद्र व अल्का को समझा बुझाकर शांत किया था। इसके बाद दोनों घर लौट गए थे। उनके जाने के बाद किसी बात को लेकर फिर से दोनों के काफी कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे अल्का ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आकर अल्का ने चीख पुकार मचाई। चीख पुकार सुनकर मुनेद्र ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से उसे आग की लपटों से अलग किया। जब तक उसे अलग किया गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ जटा शंकर ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया कि ससुराल पक्ष क ी तरफ से दी गई तहरीर में चूल्हे पर दूध गर्म करते समय साड़ी का पल्लू आग क ी चपेट में आने से हादसा होना बताया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- घरेलू कलह मेें विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
- माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव की निवासी थी
- केरोसिन डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed