फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   वसूली गैंग के एक सदस्य को दबोचा, तीन फरार

वसूली गैंग के एक सदस्य को दबोचा, तीन फरार

Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
वसूली गैंग के एक सदस्य को दबोचा, तीन फरार

विज्ञापन
वसूली गैंग के एक सदस्य को दबोचा, तीन फरार

फतेहपुर। जिला पंचायत की फर्जी रसीद छपवाकर टैक्स वसूली का खेल धाता पुलिस ने सोमवार की रात पकड़ा है। इस मामले में एक युवक को दबोचा गया है। तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए शख्स को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

धाता थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव से गुजरी नहर की पुलिया के पास कई दिन से वाहनों को रोककर वसूली की जा रही थी। वसूली करने वाले गैंग ने जिला पंचायत के नाम की रसीद छपवा रखी थी। इससे लोग वसूली को सही मान रहे थे। यह खेल ज्यादातर रात के वक्त होता था। पुलिस ने जानकारी पर कई बार गोरखधंधे में लिप्त लोगों को दबोचने का प्रयास किया। पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली। सोमवार की रात पुलिस को फिर से वसूली होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो चार लोग सड़क पर ईंट रखकर वसूली कर रहे थे। पुलिस की जीप देखकर तीन लोग भाग खड़े हुए। अढ़ौली गांव के रामयश सिंह के बेटे धीरज को दबोच लिया गया। उसके पास से जिला पंचायत की फर्जी रसीद की दो कट्टी और पांच सौ रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि कई मर्तबा वसूली की सूचना मिली। गैंग के लोगों के सक्रिय होने से पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह खिसक लेते थे। जिला पंचायत का असली ठेका मंगलवार से प्रभावी हुआ है। राजस्व सहायक अनूप सिंह इस ठेका की मानीटरिंग करेंगे।

- धाता पुलिस का वसूली की शिकायत पर शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed