फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता

युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता

Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता
युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता
विज्ञापन


हरपालपुर। थानाक्षेत्र में ककरा गांव के करीब हाईवे किनारे खेतों में अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसका गला भी रेता गया। रविवार सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस, सीओ के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हरपालपुर थानाक्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे से करीब एक किमी दूर ककरा गांव है। इस गांव के लोग रविवार सुबह खेतों पर गए थे। हाईवे के पास इसरार के खेत में करीब 28 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव मिलने की खबर से ककरा में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एसओ हरपालपुर गोपाल नारायण, सीओ पीके सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवक के सीने में गोली मारी गई थी और धारदार हथियार से गला रेता गया था। शव के पास ही 315 बोर के कारतूस का एक खोखा पड़ा मिला। युवक सफेद शर्ट, नीला लोअर, काही रंग की अंडरवियर और काले रंग की चप्पलें पहले था। सीओ की सूचना पर जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात मेेें बारातियों को खेतों में दिखे थे कुछ लोग
जिस खेत में युवक की लाश मिली, वह ककरा गांव के इसरार का है। घटनास्थल से ककरा करीब एक किलोमीटर दूर है। खेत से दक्षिण यानी फर्रुखाबाद जिले की ओर करीब एक किमी दूर बरनई गांव है, जबकि एक किमी दूर सांडी की ओर एकनौरा गांव है। हत्या हाईवे से सटे खेत को छोड़कर अगले खेत में की गई। शनिवार रात सांडी क्षेत्र के कन्योरा गांव से एक बारात हरपालपुर आई थी।


रात करीब 12 बजे लौटते समय बारातियों को ककरा के पास हाईवे किनारे एक चार पहिया वाहन खड़ा दिखा था। करीब तीन लोग नीचे खेतों में खड़े थे, जबकि दो-एक वाहन में थे। बारातियों के अनुसार वाहन बोलेरा जैसा था। वाहन का इंजन सांडी की ओर था। इससे लगता है कि फर्रुखाबाद या शाहजहांपुर जिले से लाकर युवक की खेत में हत्या की गई है।

- ककरा गांव के पास हाईवे किनारे खेत में मिला युवक का शव
- नीला लोअर, सफेद शर्ट और काली चप्पलें पहने था
- फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed