{"_id":"57645e4b4f1c1b103211b6ae","slug":"20-thousand-households-electricity-cable-fault-tarse","type":"story","status":"publish","title_hn":" केबल फाल्ट से 20 हजार घरों बिजली को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फाल्ट से 20 हजार घरों बिजली को तरसे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कर्नलगंज लकड़मंडी में अंडर ग्राउंड केबल फाल्ट होने से गुरुवार आधी रात को साइकिल मार्केट की बिजली काट दी गई। इससे करीब 20 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे लकड़मंडी फीडर के अलावा दूसरे इलाकों की बिजली चालू की गई। छोटे मियां हाता, नीची सड़क, बजरिया क्षेत्र में बिजली शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद आई।
विज्ञापन
इसके अलावा कई क्षेत्रों में घंटों गुल हुई बिजली से शहरवासी पसीना-पसीना हो गए। दयानंद विहार में दोपहर तीन बजे ट्रक की टक्कर से चार बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन
इससे दयानंद विहार और इंदिरा नगर की बिजली चली गई। इन क्षेत्रों में रात करीब आठ बजे बिजली चालू हो सकी। रावतपुर फीडर में सुबह नौ बजे धमाके के साथ बिजली चली गई।
हैलट फीडर को भी बंद करना पड़ा। इससे हैलट और उससे संबद्ध अस्पतालों की बिजली चली गई। यहां बिजली सुबह 11:30 बजे आई।
इसके बाद दोपहर दो बजे बीएस पार्क सबस्टेशन में जंफर डैमेज होने से गई बिजली साढ़े तीन बजे आई।
सिरकी मोहाल में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक, आर्य नगर में सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक, जूही नहरिया में दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली नहीं रही।