{"_id":"6134ca9c2e9eaf5e824338cb","slug":"20-dogs-died-after-eating-poisonous-rotis-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने डाला जहर: महोबा में जहरीली रोटियां खाने से 20 कुत्तों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने डाला जहर: महोबा में जहरीली रोटियां खाने से 20 कुत्तों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 05 Sep 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:18 PM IST
सार
पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को एक स्थान से पॉलिथीन में जहर बरामद हुआ है। जिसे आग लगाकर नष्ट कराया गया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के महोबा जिले में थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में जहर लगाकर फेंकी गईं रोटियां खाने से दो दिन में 20 कुत्ते मर गए। पुलिस ने मृत कुत्तों को गांव के बाहर दफना दिया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
बसौरा गांव के कई किसानों ने खेतों की रखवाली के लिए कुत्तों को पाल रखा हैं। रात के समय कुत्तों के झुंड सड़क से गुजरने वाले लोगों पर भौंकते हैं। शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने रोटियों में जहर मिलाकर कई स्थानों पर डाल दिया।
जिससे दो दिन के अंदर 20 कुत्ते मर गए। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति समेत कई ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शरारती किस्म के लोग कुत्तों के भौंकने से घटनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते जहर दिया गया है।

Trending Videos
पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को एक स्थान से पॉलिथीन में जहर बरामद हुआ है। जिसे आग लगाकर नष्ट कराया गया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है।
गांव में पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण ने उन्हें फोन से अवगत कराया था। गांव जाकर जानकारी ली जाएगी।