फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 couples tied the knot with each other marriage ceremony was performed with chanting of Vedic mantras

Farrukhabad: एक-दूजे के संग विवाह बंधन में बंधे 20 जोड़े, वेद मंत्रोच्चार से कराया गया विवाह संस्कार

Tue, 04 Feb 2025 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:22 PM IST
सार

Farrukhabad News: मां सरस्वती महा मृत्युंजय समाज सेवा समिति के तत्तवावधान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी वर-वधू को मंडप में बैठाकर वेद मंत्रोच्चार से विवाह संस्कार कराया गया। सभी बेटियों को घरेलू उपयोग का सामान दिया। घराती-बरातियों को भोजन के बाद विदा किया गया

विज्ञापन
20 couples tied the knot with each other marriage ceremony was performed with chanting of Vedic mantras
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मां सरस्वती महा मृत्युंजय समाज सेवा समिति की देखरेख में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले सभी दूल्हा को घोड़ों पर सवार करके बरात निकाली गई। बैंडबाजों पर लोग जमकर थिरके।

विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार वसंत पंचमी के दिन संस्था की ओर से गुड़गांव देवी मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह पं. राजकिशोर की देखरेख में हुआ। दोपहर में 20 दूल्हों को घोड़ों पर सवार किया गया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ बरात निकाली गई। मठिया देवी मंदिर में मां सरस्वती का आशीर्वाद पुजारी राजकिशोर ने दिलवाया। बारात चौक, पक्का पुल, टाउनहाल होकर मऊदरवाजा स्थित गुड़गांव देवी मंदिर पहुंची।

विज्ञापन

वेद मंत्रोच्चार से विवाह संस्कार कराया
दरवाजे पर सभी दूल्हों का स्वागत कर मंदिर के हाल में जयमाल कार्यक्रम हुआ। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई। सभी वर-वधू को मंडप में बैठाकर वेद मंत्रोच्चार से विवाह संस्कार कराया गया। सभी बेटियों को घरेलू उपयोग का सामान दिया। घराती-बरातियों को भोजन के बाद विदा किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।



यह जोड़े बने जीवन साथी
जिन जोड़ों का विवाह हुआ, उनमें शोभित संग मुस्कान, राजन संग दीक्षा, मूलचंद्र संग सीमा, संजय संग पायल, अनुज संग प्रियंका, अनुज (द्वितीय) संग शिल्पी, राघव संग सुनाली, गौतम संग अक्षया, सुमित संग साधना, गांधी संग रानी, मोनू संग राखी, आशीष संग सोनाली, सिकंदर संग रेनू, सचिन संग अमन, रितेश संग काजल, सत्यम संग शीतला, वीरेंद्र संग मधु, वीरू संग शिल्पी, गोविंद संग शीतला, कुंदन संग लवी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed