फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2 gav me rashan kota ka chayan

दो गांवों में सहायता समूहों को राशन दुकान आवंटित

Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
2 gav me rashan kota ka chayan
डेरापुर। सोमवार को ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त राशन कोटे की दुकानों के आवंटन के लिए प्रधान की मौजूदगी में खुली बैठक की गई। दो दुकानों की आवंटन प्रक्रिया पूरी हुई। जबकि एक गांव की दुकान का आवंटन कोरम अभाव के चलते नहीं हो सका।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह को राशन कोटे की दुकान देने में वरीयता देने के निर्देश शासन स्तर से हैं। खिरवां गांव के प्रधान सुशील कुशवाहा की अध्यक्षता में राशन कोटे के आवंटन के लिए विद्यालय परिसर में खुली बैठक आयोजित की गई। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कटियार ने कार्रवाई शुरू की। खिरवां में संचालित जयबाला जी महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से प्रस्ताव पारित हुआ। समूह की महिला सदस्यों ने समूह की ओर से अध्यक्ष प्रियंका देवी के नाम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया। वही मरहना गांव के मजरा दलेलपुर की रिक्त राशन दुकान आवंटन के लिए प्रधान लवकुश की अध्यक्षता में पंचायत भवन में खुली बैठक की गई। ग्राम पंचायत सचिव राघुवेंद्र सिंह ने कार्रवाई का संचालन किया। बैठक में जय कामता नाथ महिला स्वयं सहायता समूह के नाम प्रस्ताव पारित हुआ। समूह की महिला सदस्य बैठक कर मंगलवार को कोटा संचालन के लिए सदस्य का नाम प्रस्तावित करेंगी। जबकि कुढ़ावल गांव में प्रधान नेकपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम पंचायत सचिव मगनलाल ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन कोरम के अभाव के चलते बैठक रद कर दी गई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने बताया कि खिरवां व दलेलपुर के राशन कोटे की दुकान के समूह के नाम प्रस्ताव होने के बाद अब आवंटन संबंधित प्रपत्र तैयार किए जाएंगे। वहीं कुढ़ावल गांव में दोबारा बैठक कर आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed