फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फतेहपुर- सपा नेता के भतीजे की हत्या का खुलासा

फतेहपुर- सपा नेता के भतीजे की हत्या का खुलासा

Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर- सपा नेता के भतीजे की हत्या का खुलासा
फतेहपुर। सपा नेता के भतीजे जितेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या पत्नी निशा ने अपने आशिक के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने निशा और उसके प्रेमी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग में बाधा बनते देखकर व मृतक के नाम करोड़ों की जायदाद हथियाने की मंशा से घटना को अंजाम दिया गया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर खून से रंगे कपड़े, हत्या में इस्तेमाल चाकू, जूता, बेल्ट बरामद हुए।
विज्ञापन


वर्मा चौराहा गढ़ीवा मोहल्ला निवासी बहुआ ब्लाक प्रमुख के पति महेंद्र सिंह यादव के भतीजे की मंगलवार रात घर में हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के नौ गहरे घाव मिले थे। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि ठोस सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर जितेंद्र की पत्नी निशा और शहर के रामगंज पक्का तालाब निवासी विकास यादव उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी विकास सपा नेता के होटल में मैनेजर था। इस दौरान उसके निशा देवी से अवैध संबंध हो गए थेे। एक हफ्ते पहले जितेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इस पर विकास को नौकरी से भी हटा दिया था, लेकिन उसका निशा से मिलना-जुलना जारी था। दोनों के संबंधों में जितेंद्र बाधा बन रहा था। उधर, जितेंद्र के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी थी। निशा और प्रेमी ने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। घटना की रात जितेंद्र को निशा ने शराब पिलाकर बेहोश कर दिया था। व्हाट्सएप पर विकास को मैसेज भेजकर घर बुलाया। घर का गेट खुला था। बेडरूम में चाकू से मैनेजर ने ताबड़तोड़ जितेंद्र पर कई वार किया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद निशा ने खुद को कमरे में बंधवाया। अलमारी का सारा सामान बिखेर दिया। जेवरात विकास को देकर भगा दिया था। जांच के दौरान ने पुलिस को विकास और निशा के बीच लंबी बातचीत का रिकार्ड मिला। विकास ने भिटौरा रोड बैजू बनिया की बाग में शिव मंदिर के पास कुएं से बैग बरामद कराया। हत्यारोपी ने कबूला कि उसने बाकरगंज के चौगलिया बाजार से चाकू को खरीदा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed