फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फड़ में छापा मारकर छह जुआरी दबोचे

फड़ में छापा मारकर छह जुआरी दबोचे

Mon, 11 Feb 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
फड़ में छापा मारकर छह जुआरी दबोचे
पतारा (कानपुर)। रविवार की शाम पुलिस ने कस्बे में एक जगह छापा मारकर छह जुआरी पकड़े। इस दौरान भागने का प्रयास रहा एक अधेड़ जुआरी गिरकर घायल हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की, जिससे उसको चोटें आई हैं। सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा निवासी एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह था। वहीं से कुछ दूरी पर एक जगह जुए का फड़ सजा हुआ था। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने छापा मारा। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके संजय पाल, अरविंद, सोनू, बउवन, निर्मल और अंकेश कुमार तिवारी को पकड़ लिया। भागने की कोशिश कर रहा अंकेश तिवारी गिरकर घायल हो गया उसके पैरों में चोट आई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने की पिटाई से उसकों चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बताया कि पकड़े गए लोग जुआ नहीं बल्कि ताश खेल रहे थे। परिजनों ने अंकेश को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका के चलते कानपुर रेफर किया है। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जुआ खेल रहे थे। बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जे और फड़ से 21 सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed