{"_id":"5c3e3af3bdec22732f092fc7","slug":"191547582195-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो किसानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। मलासा कस्बे के बिरमा और मदनपुर गांव में दो किसानों की ठंड लगाने से मौत हो गई। बिरमा गांव में हुई घटना में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विकासखंड मलासा के बिरमा गांव निवासी माता प्रसाद ने बताया कि बीती सोमवार को पुत्र कामता प्रसाद (32) के साथ खेतों पर पानी लगाने गया था। रात में कामताप्रसाद ठंड से कांपने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी पुखरायां ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी घटना, मदनपुर गांव निवासी सत्यनारायण ने बताया कि सोमवार की रात भाई भूपनारायण (56) के साथ खेत में पानी लगाने गया था। रात में भाई ने सीने में दर्द बताया उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसे कानपुर भेज दिया गया। रास्ते में भाई की मौत हो गई।