{"_id":"5c27bd57bdec2256994dfbd5","slug":"191546108247-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन प्रकरण में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन प्रकरण में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शुक्रवार को जमीन के विवाद में दबंग ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पहले तो थाना पुलिस ने घायल की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की, लेकिन बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने रात में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार फरार हैं। घायल पूर्व जिला महामंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिबियापुर थाना में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा भुवनप्रकाश गुप्ता पुत्र साधूराम गुप्ता निवासी तिलक नगर औरैया ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र जगदीश नारायण गुप्ता निवासी दिबियापुर के साथ विकासकुंज स्थित अपने खेत में शुक्रवार को दोपहर सफाई कर रहे थे। तभी विपक्षी रविंद्र राजपूत, उसके पुत्र सुधीर, सतीश व मनू बाजपेई तथा पांच अन्य साथी असलहों के साथ आए और साफ-सफाई करने से रोका।
विरोध करने पर भुवन को लाठी डंडों और फावड़ा से सिर पर प्रहार कर गंभीर रुपये से घायल कर दिया। उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के हस्तक्षेप के बाद पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147ए 323, 504, 506, 307 में नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
नामजद शैलेंद्र को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व आरोपियों ने खेत पर मेड़बंदी कर कब्जा भी कर लिया था। तब भी दोनो पक्षों में कहा सुनी हुई थी।