फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बिजली आपूर्ति ठप होने पर कंट्रोल रूम को बताएं

बिजली आपूर्ति ठप होने पर कंट्रोल रूम को बताएं

Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप होने पर कंट्रोल रूम को बताएं
कानपुर देहात। शासन के निर्देश के बाद दिवाली पर आठ दिनों तक लगातार 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। शनिवार को अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने सभी विद्युत डिवीजन को निर्देश जारी कर दिए हैं कि फाल्ट की सूचनाओं पर तत्काल काम कराया जाए। उन्होंने शिकायत निस्तारण में समस्या को सुनने के लिए सर्किल स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

प्रकाश के पर्व दिवाली को जगमग करने के लिए प्रदेश सरकार ने 5 से 13 नवंबर तक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश जारी किए हैं। अधीक्षण अभियंता ने रनियां, पुखरायां व झींझक डिवीजन के सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई को निर्देश जारी किए हैं कि वह 24 मोबाइल आन रखेंगे। आपूर्ति बाधित होने की आने वाली सूचनाओं पर तत्काल काम कराया जाएगा। उन्होंने किसी भी कर्मी को अवकाश स्वीकृत करने पर रोक लगा दी है। साथ ही उपकेंद्रों पर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। जिन स्थानों पर तार टूटने, फ्यूज उड़ने की समस्या अक्सर आती है, वहां का निरीक्षण कराकर उसे ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार सभी को आवश्यक निर्देश जारी कर किए गए हैं। सर्किल लेवल पर एक कंट्रोल रूम बना दिया गया है जिसका नंबर 6307055632 है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम पहले से ही संचालित हैं। सभी विद्युत अधिकारियों के नंबर चालू रहेंगे उनमें भी उपभोक्ता सूचना दे सकते हैं। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed