{"_id":"5bbd05a4867a55285a616c3d","slug":"191539114404-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के बूथ सम्मेलन में जीएसटी, नोटबंदी का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के बूथ सम्मेलन में जीएसटी, नोटबंदी का मुद्दा छाया
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूर करने के लिए सपा कानपुर ग्रामीण और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के सभी 403 बूथों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के सम्मेलन बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उमड़े। सम्मेलन में वरिष्ठ सपाइयों ने बूथ लेवल पदाधिकारियों को सक्रिय करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर भड़ास निकाली।
मंगलवार को सर्राफा बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सेिंह के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, बिल्हौर ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार, पूर्व चेयरमैन निर्भय सिंह, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्याम जी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा समर्थक उमड़े। बूथ लेवल सम्मेलन शुरू होने के बाद भी ट्रैक्टर, बोलेरो, टेंपो और साइकिलों सहित अन्य साधनों सपाइयों का तांता कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा।
सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा प्रदेश के युवा, किसान, महिला, व्यापारियों, शिक्षामित्रों/वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों, रोजगार सेवकों, संविदा कर्मियों से छल करने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा पर नोटबंदी, जीएसटी, पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद आदि की महंगाई से आम जनता को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
कसिगवां जिला पंचायत सदस्य पति रामलखन गौतम ने कहा कि बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लोग पुलिस, राजस्व और विकास विभाग की कार्यशैली से काफी परेशान हैं, सांसद-विधायक, एसडीएम तक लापरवाह सीएचसी डाक्टरों तक पर कार्रवाई नहीं करा पा रहे हैं। आम जनता की आवाज सुनने के लिए भाजपाइयों के पास समय नहीं है, सपा की सरकार आते ही बिल्हौर में विधायक विधानसभा कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा, जहां दूर-दराज गांवों से आने वाले ग्रामीणों की नियमित शिकायतें सुनी और निस्तारित की जाएंगी।
चौबेपुर से आए प्रबुद्ध सभा के कार्तिकेय शुक्ला ने बताया कि भाजपा के एससीएसटी एक्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कटियार, सभासद जीशान अंसारी, आशीष यादव, कामिल खान, अंशुमान सिंह, सुनील, जनार्दन यादव, सतीश यादव, अवनीश मिश्रा, नसीम आलम शिवराजपुर, सुबोध यादव सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।