फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बसें कम मिलीं, बहनें करती रहीं इंतजार

बसें कम मिलीं, बहनें करती रहीं इंतजार

Mon, 27 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बसें कम मिलीं, बहनें करती रहीं इंतजार
कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर सवारी वाहनों का टोटा रहा। इससे यात्रियों को मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और सहित जनपद के रसूलाबाद, रूरा, शिवली, डेरापुर, झींझक सहित विभिन्न क्षेत्रों में लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, देर से वाहन पहुंचने पर पहले बैठने के प्रयास में लोग चुटहिल भी हुए। जबकि, सवारी वाहनों की संख्या कम देख डग्गामार वाहनों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने जहां सवारियों से मनमाफिक किराया वसूला वहीं उन्हें उन्हें बैठने तक की सुविधा नहीं दिलाई। साथ ही न चाहते हुए भी मजबूरी में ज्यादा किराया भी दिया। हालांकि, रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा सरकार की ओर से दी गई थी, लेकिन अन्य दिनों की तुलना में रविवार को रोडवेज बसों की संख्या काफी कम दिखी। जबकि, जो बसें चल भी रही थी उनमें भारी भीड़ के कारण यात्रियों को सीट के लिए जूझना पड़ा। जबकि, अकबरपुर में ओवरब्रिज के नीचे लोग अन्य दिनों की तरह बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें पुल के ऊपर से ही निकल गई, जिससे लोगों को घंटों वाहन के इंतजार में बिताने पड़े। जबकि रूरा रेलवे फाटक पर भीड़ अधिक होने के कारण जाम जैसे हालत बन गए।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आने जाने वालों का तांता लगा रहा। जबकि, क्रासिंग पर पूरे दिन स्थित इतनी विकराल रही कि रुक-रुककर पूरे दिन में कई बार फाटक के दोनों ओर करीब सौ सौ मीटर का जाम लगा रहा। फाटक खुलते ही लोगों के वाहन निकलने की आपाधापी में वाहन बेतरतीब इधर उधर फंस गए। वहीं, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस फोर्स समेत देर शाम तक जाम खुलवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed