फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अनशन जारी, सुध लेने नहीं पहुंचे जारी

अनशन जारी, सुध लेने नहीं पहुंचे जारी

Sun, 21 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अनशन जारी, सुध लेने नहीं पहुंचे जारी
फर्रुखाबाद। गो सदन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सर्वोदय मंडल की ओर से चल रहे अनशन में चौथे दिन कोई भी अफसर अनशनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए अनशनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन



18 जनवरी से सर्वोदय मंडल के बैनर तले कटरी धर्मपुर स्थित गो सदन की भूमि पर लोग अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों की मांग है कि गो सदन की कमेटी बनाई जाए। गो सदन की भूमि का सीमांकन कराकर भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराई जाए। बीते दिनों पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरू
विज्ञापन


के साथ पहुंचे साधु-संतों ने भी अनशनकारियों को समर्थन किया था। चौथे दिन रविवार को भी कोई भी अफसर अनशनकारियों के हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा। पूर्व महामंत्री ने कहा कि जल्द ही अफसरों ने इस ओर कोई निर्णय नहीं लिया तो सड़क जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विजय सोमवंशी, संतोष कुमार, रुकमंगल सिंह, इंद्रपाल सिंह, रामसनेही, रामस्वार्थ, इंद्रेश सिंह, सतीशचंद्र, अजय कुमार और उदयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनशन जारी, सुध लेने नहीं पहुंचे अफसर
अनशनकारियों ने नारेबाजी कर जिला प्रशासन पर निकाली भड़ास
सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री ने आत्मदाह की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed