{"_id":"59f61bfe4f1c1bd9538b9caa","slug":"191509301246-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। भदवारा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक मौके से भाग निकला।
फतेहुपर के थाना जाफरगंज के गांव प्रसादपुर निवासी शिवआसरे शंखवार (25) अपने चचेरे भाई मुकेश (20) के साथ कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर (इटर्रा) स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में दोनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक शिवआसरे चला रहा था और हेलमेट भी लगाए था।
दोनों जैसे ही जहानाबाद रोड पर स्थित भदवारा गांव के पास पहुंचे, बिजलीघर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे, ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला
जहानाबाद रोड पर भदवारा के पास हुआ हादसा