फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत

सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत

Wed, 20 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत

विज्ञापन
बांदा-टांडा हाईवे के ललौली थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने मंगलवार दोपहर बाइक में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार कारोबारी की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वहीं छात्र ट्रक के पहिए से कुचल गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
ललौली थाने के बहुआ कस्बा में गांधीनगर निवासी राम सिंह चंदेल(55) इलाके के चर्चित कारोबारी थे। इनके घर में करीब 15 साल से बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में लोमर गांव निवासी कैलाश परिवार संग किराए पर रहते थे। र
विज्ञापन

राम सिंह अपनी बाइक से कैलाश के बेटे शिवम(15) को लेकर खेत देखने गए थे। दोपहर को वापस हरा चारे का बोझ लेकर लौट रहे थे। कं जरडेरा के पास बहुआ कस्बा हाईवे पर चढ़े थे, तभी बांदा की ओर जा रहे खाली ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछल कर राम सिंह दूर गिरे। हेलमेट न होने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक ने भागने के चक्कर में शिवम को कुचल डाला। ट्रक में फंसकर बाइक भी कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसा देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। दोनों को बहुआ सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। कारोबारी हेलमेट नहीं लगाए थे। यही उनके सिर में गंभीर चोट की वजह बन गया।

हादसे के बाद घायल कारोबारी और छात्र को बहुआ पीएचसी ले जाया गया। परिजनों की मानें तो पीएचसी में घायलों का प्राथमिक इलाज करना भी उचित नहीं समझा गया। परिजनों को सीधे हालत गंभीर बताकर रेफर पर्चा थमा दिया गया। यह हालात पीएचसी में पहली बार देखने को नहीं मिले हैं।

पीएचसी प्रभारी डाक्टर सत्यम ने बताया कि ड्यूटी पर डाक्टर आभा रहीं हैं। उनसे इस संबंध में बात की गई। उन्होंने बताया कि मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। पीएचसी में उनके हिसाब से कोई इलाज संभव नहीं था।

हादसे में दोनों की मौत होने की खबर घर की महिलाओं को कई घंटे तक परिजनों ने नहीं दी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर परिजन गांव पहुंचे। देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


कारोबारी राम सिंह चंदेल तीन भाइयों में छोटे थे। एक भाई अमर सिंह की काफी दिनों पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तीनों में अब जयराम सिंह ही बचे। पति राम सिंह का शव देखकर उनकी पत्नी शांति देवी बदहवास हो गई।

ट्रक ने कारोबारी व छात्र को रौंदा
- खेत से चारा लेकर बाइक से लौट रहे थे दोनों
फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed