{"_id":"5cb4e243bdec2214046f0f5b","slug":"181555358275-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर की मौत पर हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूर की मौत पर हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के निकट स्थित एक ईंट भट्ठा में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। परिजन भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर शव को कोतवाली ले गए। मुआवजा देने की बात पर मामला शांत हुआ। सोमवार को मुआवजे न मिलने से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक झांसी-कानपुर हाईवे जाम रहा।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विनोद कुमार (50) चौरा गांव के निकट सागर ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। रविवार की शाम ईंट पकाने के लिए भट्ठे में भूसा डाल रहा था। अचानक गिरने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए भोगनीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर शव को कोतवाली ले आए। मुआवजा देने की बात पर मामला शांत हुआ। सोमवार को मुआवजा की धनराशि न मिलने से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पहुंचे भोगनीपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।