{"_id":"5c86ad5ebdec2213ea537f7e","slug":"181552330078-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व को शांति और भाईचारे से मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व को शांति और भाईचारे से मनाने की अपील
विज्ञापन
इटावा। शहर में होली व अली डे का पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक हुई । इसमें कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। साथ ही इस दौरान पर्व को शांति और भाईचारे से मनाने की अपील की गई।
शांति कमेटी की बैठक में होली के दिन निकलने वाले अली डे के जुलूस को लेकर गहनता के साथ विचार विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि हिंदू व मुसलमान मिलजुल कर दोनों पर्व मनाएं। जुलूस को शाम पांच बजे निकाले जाने पर सहमति बनी। हाजी फजल यूसुफ ने कहा कि होली के दिन शराब की दुकानों को बंद रख जाएं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा कि होली पर पानी की सुचारु रूप से व्यवस्था रहेगी।
होली जलने वाले स्थानों पर साफ सफाई रखी जाएगी। पर्व कोई भी हो सभी भाईचारे का संदेश देते हैं। एसपी सिटी रामयश सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की जिम्मेदारी सभी की है अगर किसी को कोई दिक्कत है तो इसकी जानकारी दें उसे दूर किया जाएगा। बैठक में कोतवाल प्रमोद शुक्ला ईओ अनिल कुमार के अलावा तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं बसरेहर थाने में भी शांति कमेटी की बैठक हुई । बैठक में सीओ सैफई मस्सा सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में आए दिन कस्बा में लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। बैठक में लोहिया अयारा के लोगों ने बताया कि उनके गांव में होली की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे होली रखने के लिए जगह नहीं बची। इस पर सीओ मस्सा सिंह ने समस्या के निराकरण कराने के लिए एसओ मुकेश चौहान से कहा। बैठक में अशोक पोरवाल लतीफ खान मंसूरी प्रधानपति सुभाष शाक्य, प्रधान राकेश यादव, लालजी पोरवाल, आदेश यादव, वीर भान सिंह राजपूत, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।